Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

लालकुआँ:नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस ,अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी शुभकामनाएँ… (VIDEO)

खबर शेयर करें -

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में यहां नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं में भी ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा और सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह के अलावा दुग्ध संघ का संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए सर्वप्रथम क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज:संजय वन के निकट मिली युवक की लाश! हत्या की आशंका! मृतक की पहचान के प्रयास जारी! पढ़ें अपराध का जंगल (संजय वन) अपडेट...

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में डेयरी ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की और 1 लाख 25 हजार लीटर से अधिक का दूध विक्रय किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी जन्माष्टमी के मौके पर 1 लाख 30 हजार लीटर दुग्ध विक्रय किए जाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे हासिल करने के लिए समस्त कर्मचारी एवं श्रमिक दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: दीपा चंदोला के लिए विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट मैदान में! पढ़ें कमलेश चंदोला ने क्या कहा...

इसके अलावा 65 करोड़ की लागत से जल्द ही दुग्ध संघ में ऑटोमेटिक प्लांट लगाया जाएगा जिसके लिए वह भारत सरकार एवं राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का धन्यवाद प्रेषित किया है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोषणा करते हुए कहा है कि अब से कामगारों को एक हजार रुपए बढ़ोतरी के तौर पर दिए जायेंगे उनकी इस घोषणा से सभी कामगारों में खुशी का माहौल है। उन्होंने पुनः सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें