
किच्छा। उधमसिंह नगर जिले के किच्छा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता फंदे पर झूल गयी। उसका विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामे की करवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार विकास कॉलोनी किच्छा निवासी मोनिका सिंह उम्र 25 वर्ष पत्नी राजकुमार का विवाह दो वर्ष पूर्व ही हुआ था। रविवार आधी रात मोनिका सिंह अपने पति के कमरे से उठ कर दूसरे कमरे में चली गयी। कुछ देर तक उसके वापस न लौटने पर जब राजकुमार बाहर निकला तो दूसरे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख उसका माथा ठनका। राजकुमार ने आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। उसने दरवाजे को धक्का देकर खोलने का प्रयास किया तो उसकी चिटकनी टूट गयी और जब वह अंदर कमरे में गया तो अंदर मोनिका दुपट्टे का फंदा लगाकर छत के कुंडे पर लटकी हुई थी। राजकुमार ने उसे आनन फानन में नीचे उतारा। लेकिन तब तक मोनिका की सांसें थम चुकी थी।सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंंच गयी। मोनिका सिंह के विवाह को दो वर्ष का समय होने के कारण नायब तहसीलदार भुवन चंद भंडारी की देख रेख में पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।इधर मोनिका के मौत की सूचना पर उसके मायके पक्ष के लोग भी उसके ससुराल विकास कॉलोनी पहुंच गए। मोनिका के पिता सूरज शर्मा निवासी जगतपुरा थाना ट्रांजिट कैम्प ने मोनिका के पति सहित ससुराल वालों पर उसे दहेज के लिये प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।





More Stories
*ब्रेकिंग न्यूज*पानी के चैंबर में गिरा सांड! पढ़ें लालकुआं अपडेट…
*ब्रेकिंग न्यूज*कर्नल अजय कोठियाल बने (अध्यक्ष) उत्तराखण्ड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के! पढ़ें रेनू अधिकारी सहित कितनों की हुई ताजपोशी…
*राष्ट्रीय समाचार*बिड़ला रियल स्टेट और आई टी सी के बीच संपन्न हुआ सी पी पी हस्तांतरण समझौता! पढ़ें किसने किया था इस उद्योग को स्थापित…