
कोटद्वार में बुधवार को अग्नीपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान सहित अन्य अधिकारियो के साथ बैठक की।कोटद्वार के मॉडर्न मांटेसरी स्कूल में अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ किया जाना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे जिसकी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि कोटद्वार एक सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है जहां के हर घर से एक व्यक्ति सेना में अपनी सेवा दे रहा है। उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ कोटद्वार से किया जा रहा है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अग्नीपथ योजना का शुभारंभ वृहद स्तर पर किया जा रहा है जिसका संदेश पूरे देश में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट सहित उत्तराखंड के कई कैबिनेट मंत्री व विधायक मौजूद रहेंगे।विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिजनों सहित स्वतंत्रा संग्राम मैं अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाना है।










लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: दुर्ग का जवान कलसा नदी में डूबा! पुलिस ने बरामद किया शव! पढ़ें कितने साल हुए थे नौकरी लगे…
ब्रेकिंग न्यूज: अवैध रूप से शराब परोसने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया! पढ़ें: कितनों के खिलाफ हुई कार्रवाई…
ब्रेकिंग न्यूज: चार साल के कार्यकाल पर सीएम पुष्कर धामी का संदेश! पढ़ें क्या बोले सीएम…