

चंपावत/जम्मू।
अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों की विगत दिनों बस वापस आते समय गहरी खाई में गिर गई थी जिसमें कई जवान मारे गए थे। इसमें घायल हुए देवीधुरा चंपावत निवासी जवान नंदन सिंह चम्याल का आज इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को जम्मू से लाने की सेना द्वारा तैयारी की जा रही है। बताते चलें नंदन सिंह चम्याल जिंदगी से लड़ते लड़ते आखिर काल से हार गए। सीएम पुष्कर धामी ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है।










More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई खराबी! इमरजेंसी लैंडिंग! पायलट को मामूली चोट! यात्री सकुशल! पढ़ें खास अपडेट…
UKSSSC भर्ती :- LT भर्ती को लेकर बड़ी खबर, सैकड़ों अभ्यर्थियों को मिली राहत, जल्द होगी नियुक्ति – देंखे VIDEO
हल्द्वानी:-शहर के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में मरीज को देखने आई महिला से छेड़खानी का मामला आया सामने…