
लालकुआं। यहां की जनता अपने लाल के पार्थिव शरीर आने का बेसब्री से इंतजार कर रही है। बताते चले लेह लद्दाख में तैनात लालकुआं के ईएमई सैन्य अधिकारी धर्मेंद्र गंगवार का विगत दिन सेवा के दौरान निधन हो गया था। आज सेना के वाहन से उनका पार्थिव शरीर लालकुआं आने वाला है। सुबह से ही लोगों की आंखे अपने प्यारे देश भक्त के अंतिम दर्शन को पथरा गई हैं। प्रशासन व जनप्रतिनिधि और जनता उनके अंतिम दर्शन को उमड़ रही है। लोग एक दूसरे से पूछ रहे हैं कब आयेगी लालकुआं के लाल की अंतिम यात्रा! परिवार में लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। हर किसी की आंखें नम नजर आती हैं जब वह परिजनों के पास जाता है। हँसमुख धर्मेंद्र गंगवार से लोग बहुत प्यार भी करते थे।





More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * बिखौती मेला संपन्न! पढ़ें द्वाराहाट संवाददाता की अपडेट (वीडीओ ) …
*ब्रेकिंग न्यूज* प्रतिदिन होगा 250 टैक्सी का सत्यापन! पढ़ें क्या है फरमान…
*ब्रेकिंग न्यूज* कटघरिया और ऊंचापुल में गर्जी जे सी बी! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…(vdo)