

द्वाराहाट। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले स्व. विपिन त्रिपाठी की आज पुण्य तिथि है। स्व. विपिन त्रिपाठी ने उत्तराखंड आंदोलन को एक नई दिशा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विपिन दा के नाम से मशहूर विपिन त्रिपाठी ने उत्तराखंड आंदोलन को तेज करने के लिए जो संघर्ष किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने अलग राज्य बनने तक रात दिन एक करके जो मुकाम हासिल किया उसी का प्रतिफल है की सन 2000 में अलग राज्य मिला। उन्होंने उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने का एक सुंदर सपना संजोया था। आज उनकी पुण्य तिथि पर उत्तराखंड की संघर्षशील ताकतें उनको नमन करती हैं। उनकी इच्छा थी कि उत्तराखंड में यूकेडी की एक बार पूर्ण बहुमत से सरकार बने।










More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित! पढ़ें नैनीताल अपडेट…
Breking news: *राष्ट्रीय विकास का भविष्य ग्रामीण समृद्धि में निहित*!पढ़ें केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह का वह भाषण जो प्रशासनिक अधिकारियों को दिया…
Breking news: बुनियादी ढांचे को मजबूत करना सरकार का दृढ़ संकल्प! पढ़ें दो दिवसीय नैनीताल दौरे पर आए सीएम पुष्कर धामी का पहला दिन…