


दूरगामी नयन डेस्क
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने रविवार को दिल्ली में हल्ला बोल रैली का आयोजन किया और सरकार पर जमकर तरकश के तीर चलाए। ओन्होंने सरकार पर कुछ चंद पूंजी पतियों को लाभ पहुंचाने और देश में नफरत फ़ैलाने, भय का माहौल बना लोकतंत्र को खत्म करने सहित कई आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है इसलिए पार्टी ने भारत जोड़ो अभियान पूरे देश में चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा ये सरकार विपक्ष को बोलने नहीं देती, जो बोलता है उसके पीछे सरकारी जांच एजेंसी लगकर भय का माहौल बना रही है जिससे देश आगे की जगह पीछे जा रहा है। कांग्रेस की इस सभा में राहुल सहित सभी कांग्रेस नेताओं ने जी भरकर सरकार पर तीर चलाए। राहुल गांधी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मंच में मौजूद रहे। सभा में राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस के कार्यकर्ता धरातल पर सरकारी मशीनरी के उत्पीड़न को झेल रहे हैं और कांग्रेस की विचारधारा को अंगीकार किए हैं वो उनका दिल से आभार प्रकट करते हैं। हल्ला बोल रैली में कांग्रेस ने पूरे देश के कार्यकर्ता बुलाए थे। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने का प्रयास भी किया।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: नगीना कालोनी से उजाड़े गए गरीबों के पुनर्वास की मांग को लेकर जुलूस प्रदर्शन! पढ़ें: आंदोलनकारी नेता प्रकाश उत्तराखंडी ने क्या दी चेतावनी…
ब्रेकिंग न्यूज: नंदप्रयाग के *मुख* में फटा बादल! पढ़ें मानसूनी आफत…
ब्रेकिंग न्यूज:संजय वन के निकट मिली युवक की लाश! हत्या की आशंका! मृतक की पहचान के प्रयास जारी! पढ़ें अपराध का जंगल (संजय वन) अपडेट…