
दूरगामी नयन डेस्क
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे साहसी मुख्यमंत्री कहे जा सकते हैं जिन्होंने भरती घोटाले को राज्य बनने के बाद पहली बार जनता के सामने उजागर करके अपराधियों को जेल का दरवाजा दिखाया है। सीएम पुष्कर धामी सरकार ने जिस तरह राज खोला है उसके लिए जनता सीएम पुष्कर धामी पर बहुत उम्मीद करने लगी है। उम्मीद हो भी क्यों ना! देखिए सीएम के निराले अंदाज! बागेश्वर दौरे के दौरान आज गरुड़ क्षेत्र में सुबह भ्रमण के दौरान आमजन से भेंट की एवं उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस प्रकार मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय निवासी खुशी से फूले नहीं समाए और सभी ने व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनके समक्ष अपने विषय रखे। मुख्यमंत्री श्री धामी सुरक्षा घेरे से बाहर आकर लोगों से मिले एवं व्यक्तिगत रूप से संवाद कर स्थानीय विषयों पर उनका फीडबैक जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु स्थानीय लोगों की राय ली एवं अधिकारियों को उसी अनुरूप समाधान करने हेतु निर्देशित किया। सीएम के इस अंदाज की प्रशंशा हो रही है। लोगों को उम्मीद है राज्य के युवाओं को न्याय दिलाया जायेगा।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: नगीना कालोनी से उजाड़े गए गरीबों के पुनर्वास की मांग को लेकर जुलूस प्रदर्शन! पढ़ें: आंदोलनकारी नेता प्रकाश उत्तराखंडी ने क्या दी चेतावनी…
ब्रेकिंग न्यूज: नंदप्रयाग के *मुख* में फटा बादल! पढ़ें मानसूनी आफत…
ब्रेकिंग न्यूज:संजय वन के निकट मिली युवक की लाश! हत्या की आशंका! मृतक की पहचान के प्रयास जारी! पढ़ें अपराध का जंगल (संजय वन) अपडेट…