


दूरगामी नयन डेस्क
बिंदुखत्ता। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 135वा जन्म दिन यहां धूम धाम के साथ मनाया गया। डा.सुशीला तिवारी स्कूल गांधीनगर में बच्चों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का दिल जीतने का काम किया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की दर्शकों ने खूब सराहना की। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के जीवन पर आधारित नाटकों का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अभिभावक भी मौजूद रहे।





More Stories
*हिंदी ब्रेकिंग न्यूज* अवैध पार्किंग के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा! पढ़ें किसके नेतृत्व में चला अभियान…
*ब्रेकिंग न्यूज* स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुविनेशन आथोरिटी की डीएम वंदना ने ली समीक्षा बैठक! पढ़ें क्या है खबर…
*ब्रेकिंग न्यूज*एक माह तक डंपर रहेंगे बंद! पढ़ें अमृतपुर – जमरानी अपडेट…