
दूरगामी नयन डेस्क
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन पूरे प्रदेश में धूम धाम के साथ पूजा व अनुष्ठान के साथ मनाया गया। सीएम पुष्कर धामी ने सपरिवार पूजा अर्चना की। इधर आज जन्म दिन पर बधाई देने वालों का दिनभर मेला sa लगा रहा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि संतों का आशीर्वाद उनके लिए पावन धरोहर के रूप में है। उन्होंने महंत रविंद्रपुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े द्वारा कोरोना काल में मानवता के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।





More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * पहलगाम घटना के खिलाफ पाकिस्तान का फूंका पुतला! पढ़ें क्या बोले भाजपा कार्यकर्ता…
* ब्रेकिंग न्यूज * आतंक के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष की दरकार! पढ़ें क्या चाहती है जनता…
* ब्रेकिंग न्यूज * विवाह पंजीकरण को लगेंगे शिविर! पढ़ें कब से कब तक लगेगा शिविर…