
हल्द्वानी। शहर में एक पुलिस कर्मचारी की पत्नी को धारदार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया गया है। इस घटना से मुखानी क्षेत्र में दहशत का माहौल देखने को मिला। समाचार के अनुसार सिपाही शंकर सिंह बिष्ट बाजपुर में तैनात है और उसका परिवार कालिका कालोनी मुखानी में रहता है। शंकर सिंह बिष्ट की पत्नी ममता को धारदार हथियार से मार डाला गया है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताते चलें अभी ज्वेलर्स के हमलावर नहीं पकड़े गए की पुलिस कर्मचारी की पत्नी की हत्या हो गई है। इधर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ममता की हत्या से आसपास के लोग डरे व सहमे हुए हैं।





More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज * इंद्रानगर, संजयनगर, खुरियाखत्ता के तटीय भाग का प्रशासन ने किया निरीक्षण! पढ़ें कितने मीटर सुरक्षा दीवार का गया है प्रस्ताव…
रोजगार समाचार:- UKSSSC ने जारी किया नई भर्ती का कैलेंडर… देंखे पूरी लिस्ट…
* ब्रेकिंग न्यूज * पुलिस को बांगर सीमेंट कंपनी ने भेंट किए बेरीकेटिंग! पढ़ें किसने जताया आभार…