

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में अखिल गढ़वाल सभा व कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने भेंट कर लोकपर्व हरेला एवं इगास को राजकीय अवकाश की सूची में सम्मिलित किये जाने पर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। आने वाले समय में राज्य के अन्य त्योहारों को भी भव्य रूप से मनाये जाने के प्रयास किये जायेंगे। इस अवसर पर अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना एवं कुर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष कमल सिंह रजवार आदि उपस्थित रहे।





More Stories
Breking news: योगेश पाठक ने प्रदेश में 24वाँ स्थान पाकर किया नाम रोशन! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट …
* ब्रेकिंग न्यूज * 10वीं में 90.77% और 12वीं में 83.23% छात्र-छात्राएं सफल घोषित! *उत्तराखंड बोर्ड* ने जारी किया परीक्षाफल! देखें टॉपरों की सूची…और देखें प्रेस नोट …
* ब्रेकिंग न्यूज * धामी सरकार की नई फिल्म नीति! महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ते कदम! पढ़ें कहां फोड़ा नारियल…