

लालकुआं। निकट गोपीपुरम कलोनी में आज प्रातः तीन बजे केंसर से जूझ रही छः वर्षीय बालिका की दुखद मृत्यु का समाचार है। जानकारी के अनुसार प्रमोद पाण्डेय की छः साल की बेटी रिद्धिमा पाण्डेय दो साल से केंसर रोग से लड़ रही थी लेकिन आज सुबह तीन बजे वह हार गई। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस दुखद खबर से गोपी पुरम कलोनी में शोक की लहर है। लोग परिजनों को समझा बुझा रहे हैं।










More Stories
UKSSSC भर्ती :- LT भर्ती को लेकर बड़ी खबर, सैकड़ों अभ्यर्थियों को मिली राहत, जल्द होगी नियुक्ति – देंखे VIDEO
हल्द्वानी:-शहर के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में मरीज को देखने आई महिला से छेड़खानी का मामला आया सामने…
ब्रेकिंग न्यूज: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित! पढ़ें नैनीताल अपडेट…