


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन क्रिकेटर ऋषभ पंत का कुशलक्षेम जाना एवं डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य सुधार के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के परिजनों से बात की एवं राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। इधर उन्होंने कहा उत्तराखंड आने वाले पच्चीस तक देश का सर्वोच्च राज्य कैसे बने इसके लिए सबको सहयोग की भावना के साथ काम करना होगा। सीएम पुष्कर धामी ने कहा वह खिलाड़ी ऋषभ पंत के परिवार के साथ खड़े हैं किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। बताते चलें विगत दिनों एक मार्ग दुर्घटना में राज्य के होनहार खिलाड़ी ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनके स्वास्थय में सुधार हो रहा है।










More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…