

नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी दी और आपदा राहत हेतु सहायता का अनुरोध किया। गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को आवश्यक मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बताया कि अभी तक क्षेत्र का 25 प्रतिशत भू-भाग, भू-धंसाव से प्रभावित है। पालिका क्षेत्र में दर्ज भवन लगभग 4500 हैं, जिनमें से 849 भवनों में चौड़ी दरारें परिलक्षित हो चुकी हैं। अस्थायी रूप से विस्थापित परिवार 250 हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावितों के पुनर्वास हेतु पांच स्थल चिन्हित किये गये हैं। जोशीमठ के कुल 09 वॉर्ड में से 04 वॉर्ड पूर्ण रूप से प्रभावित हैं, जबकि 08 केन्द्रीय तकनीकी संस्थान प्रभावित क्षेत्र में वैज्ञानिक परीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न केंद्रीय तकनीकी संस्थानों से विचार विमर्शोंपरान्त प्रारम्भिक रूप से अवगत कराया गया है कि क्षेत्र में वृहद पुनर्निर्माण की आवश्यकता होगी जिसका FINAL ESTIMATION तकनीकी परीक्षण समाप्त होने के उपरान्त प्राप्त होगा।





More Stories
“ब्रेकिंग न्यूज* अपने प्रिय साथी की याद में बिंदुखत्ता पहुंचे कई रंगकर्मी! पढ़ें लोक गायक स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा की प्रथम पुण्य तिथि अपडेट…
*ब्रेकिंग न्यूज*आपदा प्रबंधन टीम ने किया चोरगलिया के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण! पढ़ें चोरगलिया अपडेट…
*ब्रेकिंग न्यूज* एक सप्ताह में नदी से हटा लें मजदूर अपनी झोपड़ियां! पढ़ें क्या दी चेतावनी…