
हल्द्वानी। शहर में बड़े-बड़े मॉल और प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं। नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड में प्रमुख बड़े स्टोर खुले हुए हैं। लेकिन प्लास्टिक और पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई कर रहा प्रशासन सिर्फ छोटे कारोबारियों पर शिकंजा कस रहा है। शहर के व्यापारी संगठनों का सीधा सवाल है कि प्रशासन ने बड़े मॉलों से क्यों नजरें फेरी हुई हैं।इस बीच शुक्रवार शाम भी सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में प्रशासन और निगम कर्मियों ने प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर छापेमारी की।
रोडवेज स्टेशन के एक होटल से सबसे ज्यादा प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ा गया। दो अन्य रेस्टोरेंटों से भी प्रतिबंधित सामान बरामद किया। निगम के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि 7 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ा है। करीब 51500 रुपये जुर्माना लगाया गया।वहीं नगर निगम के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त भट्ट का कहना है कि सभी प्रतिष्ठानों पर छापेमारी होगी।
चार कुंतल पॉलीथिन जमा की
गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने मंडी परिसर में निरीक्षण कर कार्रवाई की थी। मंडी समिति को भी निर्देश जांच करने के निर्देश दिए थे। मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव के आदेश के बाद मंडी में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की मुनादी की गई। शुक्रवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानों में रखी पॉलीथिन को मंडी के कार्यालय में जमा कर दिया। बताया कि इस दौरान चार कुंतल पॉलीथिन जमा किया गया।
बोले व्यापारी…..
- राज्य सरकार के दुग्ध उत्पाद को पॉलीथिन में क्यों बेचा जा रहा है, उस पर भी रोक लगे। छोटे कारोबारियों कर उत्पीड़न किया जा रहा है बड़े मॉलों से क्यों नजरें फेरी हुई हैं। – योगेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
- जो प्लास्टिक प्रतिबंधित है उसका प्रयोग नहीं होना चाहिए। लेकिन सिर्फ छोटे कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। बड़े मॉलों की ओर नजरें क्यों फेरी जा रही हैं। – पंकज जायसवाल, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन















More Stories
लालकुआं :- खनन स्टॉक को लेकर SDM और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी बहस…. देंखे VIDEO
Breaking News :- समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम हुआ निरस्त….
ब्रेकिंग न्यूज:-बिक गई सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल! पढ़ें कितने करोड़ में हुआ सौदा…