
देहरादून। आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है इस क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को “पराक्रम दिवस” की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। इधर कई स्कूल और संस्थाओं ने भी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को देश का सच्चा सपूत बताते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा उनको नमन किया।





More Stories
* ब्रेकिंग न्यूज* सीजन शुरू होने से पहले जाम की हालत देखने लायक! पढ़ें खैरना पुल अपडेट…
* ब्रेकिंग न्यूज * शटल सेवा से होगा अब पहाड़ का सफर! पर्यटकों की सुविधा को बनेगा कंट्रोल रूम! पढ़ें क्या नया होने जा रहा है…
*ब्रेकिंग न्यूज* 21 अप्रैल को सुरक्षा गार्ड बनिए! पढ़ें रोजगार से जुड़ी अपडेट…