


बिन्दुखत्ता। आज यहां क्षेत्रीय विधायक डा मोहन बिष्ट ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष जगदीश चंद्र पंत का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विधायक डा मोहन बिष्ट ने कहा नया मंडल अध्यक्ष जगदीश चंद्र पंत जी को बनाया गया है जो उनके वरिष्ठ नेता होने के चलते संभव हुआ। उन्होंने कहा सरकार और संगठन को मिलकर चलना चाहिए तभी आम जनता तक विकास का लाभ पहुंच पाता है। उन्होंने कहा भाजपा दुनियाँ का सबसे बड़ा संगठन है इसका सदस्य भी मायने रखता है। इस अवसर पर नए मंडल अध्यक्ष जगदीश चंद्र पंत ने कहा वह सभी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि जिस उम्मीद से पार्टी व संगठन ने जिम्मेदारी दी है उसमें खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर भाजपा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।










More Stories
Breking news: गर्मी से निजात पाने को चार दोस्त नदी में कूदे एक डूबा! पढ़ें कहां का है मृतक…
Breking news: छोटी मछली के बाद अब मगरमच्छ पकड़े जा रहे हैं! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी के जनपद में दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर में आई खराबी! इमरजेंसी लैंडिंग! पायलट को मामूली चोट! यात्री सकुशल! पढ़ें खास अपडेट…