

शांतिपुरी। आज यहां के मालदार घराने की मालकिन हीरा देवी पत्नी स्व. रणजीत सिंह बिष्ट मालदार का 92 वर्ष में निधन हो गया जिनका आज चित्रशिला में अंतिम संस्कार किया गया।
जिला उधमसिंह नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट की माता जी थीं स्व. हीरा देवी।
बताते चलें बिंदुखत्ता बसासत के समय नब्बे फिट नामक स्थान स्व रणजीत सिंह मालदार का था जो कभी लीज पट्टे हुआ करते थे।
शांतिपुरी में आज सर्वत्र शोक देखा गया प्रतिष्ठित परिवार होने के कारण लोगों की भीड़ मालदार घराने में एकत्र हो गई थी।
स्व . हीरा देवी दो पुत्र व छः पुत्रियों सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। हीरा देवी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल सहित कई नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…