





दूरगामी नयन ब्यूरो
देवघर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है भारत की जनता को भारत का भविष्य करना होगा उन्होंने कहा आजादी के समय की गलतियों का भरपाई करण किया जाना भारत की संस्कृति को बचाना भारत की जनता का मूल उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा भारत की संस्कृति भारत का इतिहास इस बात का प्रमाण है कि भारत देवभूमि रहा है और यहां भगवान श्री राम श्री कृष्ण जैसे महान संत महात्माओं का जन्म हुआ है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में यह देश विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है इसलिए देश की जनता को भारत के प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करना होगा।
वह आज यहां रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के 100 वर्षों से चल रहे विद्या पीठ पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे।
उन्होंने कहा रामकृष्ण मिशन सौ वर्ष से अनवरत युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास के साथ उनके जीवन में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को सींच कर उनके चरित्र निर्माण का भगीरथ कार्य कर रहा है जो स्वागत योग्य कदम है।
उन्होंने युवाओं से संवाद किया और पीठ के क्रिया क्लापों की जानकारी ली। उन्होंने पीठ के एक सदी के सफर को भारत के लिए स्वर्णिम इतिहास कहा।
इस अवसर पर उनका बच्चों व आयोजकों द्वारा श्री शाह का पीठ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और श्री शाह को देश का बेहतरीन गृह मंत्री कहा इससे श्री शाह भी गदगद होकर अपने अग्रिम गंतव्य स्थान को रवाना हुए।
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू! पढ़ें कब कहां होंगे चुनाव…
ब्रेकिंग न्यूज: वन विभाग में फेरबदल! वर्तमान हॉफ ने लिया वी आर एस! पढ़ें किसे मिला चार्ज…
Breking news: नैनीताल जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया! पढ़ें कहां किसने लिए भाग…