

हल्द्वानी! वर्कशॉप लाइन स्थित बरसाती नहर में शुक्रवार को नवजात का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। यह शहर में दो दिन के भीतर नवजात का दूसरा शव मिलने की घटना है। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त में जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर वर्कशॉप रोड पर ढाबे चलाने वालों को नहर में कचरे के बीच एक शव दिखा। संदेह होने पर इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची एसआई मंजू ज्याला ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शव दो दिन के नवजात का होने की संभावना है। शव को मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस शव जानकारी जुटाई जा रही है।



More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: विद्युत विभाग की लापरवाही से लाइनमैन सुनील की मौत! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
बिंदुखत्ता:- करंट लगने से युवा लाइनमैन की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम….
Breking news: एक पेड़ *माँ के नाम* लगाने सहित सीएम पुष्कर धामी ने दिए सभी जिलाधिकारियों को यह निर्देश! पढ़ें खास अपडेट…