
हल्द्वानी। शहर के एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में मरीज को देखने आई महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। देर रात हुई इस घटना में आरोपी ने महिला को गलत तरीके से टच किया और उसके कपड़े भी पकड़ने की कोशिश की। महिला ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।मुखानी चौराहा से जज फार्म जाने वाले मार्ग पर यह अस्पताल है। यहां भर्ती अपनी बहन को देखने के लिए रात एक महिला पंजाब से आई। रात में वह बहन के पास थी और किसी काम से वार्ड से बाहर आई। तभी एक युवक ने उसके साथ यह हरकत की। घबराई महिला ने शोर मचाया तो वह भाग गया। रात में किसी तरह मामला शांत करा दिया गया।सुबह महिला मरीज के घर वालों ने कांग्रेस के नेताओं को इसकी जानकारी दी। कांग्रेसी अस्पताल पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेसियों ने सीसीटीवी भी देखा। उसमें महिला से अभद्र व्यवहार की पुष्टि हो गई। निजी अस्पताल के प्रबंधन ने युवक के अपना कर्मचारी होने से इन्कार किया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बतायां कि छेड़खानी करने वाला युवक टेंपो चालक बताया जा रहा है। महिला या उनके परिवार वालों ने पुलिस कार्रवाई से मना किया है। ऐसे में उन्होंने तहरीर नहीं दी है। थानाध्यक्ष दिनेश जोशी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, लेकिन इसकी छानबीन जरूर की जाएगी। बोले- आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी के पार्थिव शरीर पर सांसद ने किए पुष्प अर्पित*! पढ़ें दुखद समाचार…
ब्रेकिंग न्यूज: *जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की अंतिम यात्रा 13 सितम्बर को निकलेगी*! पढ़ें दुखद समाचार…
राजस्व गांव के लिए राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखंडी भी मैदान में! देखें वीडीओ