Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड में ईडी की दस्तक भर से आया भूचाल*! पढ़ें~~ क्या कह रहे हैं आम लोग…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तराखंड। इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री काँग्रेस नेता हरीश रावत ने पार्टी के दो अहम पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है जिससे राजनीतिक गलियारों में उनके राज्यपाल बनने की चर्चा से लेकर धुरंधर नेता की सियासत का प्रथम चरण कहा जा रहा है!

ADVERTISEMENTS

धामी सरकार की वापसी और हरीश रावत का सम्मान यह एक सिक्के के दो पहलु नजर आने लगे हैं! होना भी कुछ नया चाहिए लोग घिसी पिटी सियासत से ऊब चुके हैं! अब हरीश रावत और उनके संग साथी क्या गुल खिलाते हैं ये समय बताएगा!

लेकिन इतना लगने लगा है कि धामी सरकार की वापसी बहुत दूर नहीं होगी जो हालात बन रहा है सियासत का वह अब तक धामी सरकार के अनुकूल है लेकिन विधायक और मंत्री में आठ प्रतिशत रिपोर्ट कार्ड सही बांकी खराब आ रहा है, हर विधानसभा क्षेत्र मे रोष है लेकिन अधिकतर जगह प्रत्याशी लोकप्रिय होने को तवज्जो देनी होगी! हरीश रावत और कांग्रेस अब क्या करेंगे ये विषय अलग हो गया है!

कांग्रेस नेताओं ने भी हरीश रावत से किनारा कर लिया है इसलिए अब हरीश रावत अपनी राजनीतिक विरासत को दीर्घायु रखने की दिशा में सोचते दुख रहे हैं!

हरीश रावत और भगत सिंह कोश्यारी की दोस्ती भी किसी से छिपी नहीं है इसलिए कभी भी घटनाक्रम बदल सकते हैं और हरीश रावत नए अंदाज में नजर आ सकते हैं! सियासत में जबरदस्त भूचाल आया है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *12वीं बार मुकेश बोरा निर्विरोध निर्वाचित*! फिर से चेयरमैन बनना तय! पढ़ें= दुग्ध समिति चुनाव अपडेट... और पढ़ें किसने हराया पूर्व चेयरमैन को...

ये धमाकेदार घोषणा हरीश रावत ने ऐसे समय में की है जब उनके ओएसडी और करीबी सहयोगी चंदन सिंह जीना पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई हुई है और उनके घर से बड़ी मात्रा में नगदी, सोना-चांदी सहितऔर कीमती सामान मिलने का दावा किया गया है।

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट कर अपने इस्तीफे के जानकारी दी और अपना बयान जारी करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब राहुल गांधी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं उनके पीए पर लगे आरोपों से पार्टी को नुकसान हो सकता है इसलिए उन्होंने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी सदस्य और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्य समिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य पद से हटने की घोषणा की है।

हरीश रावत ने इस दौरान अपने पीए का भी बचाव किया और कहा कि वो एक सज्जन इंसान हैं. हरीश रावत ने कहा कि मीडिया में ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि मेरे पीए की संपत्ति से बड़ी मात्रा में नकद, आभूषण और अन्य कीमती सामान जब्त या बरामद किया गया है. इस मामले की सच्चाई समय आने पर साफ हो जाएगा! हरीश रावत के सियासी निर्णय ने कई तरह की चर्चाओं को गर्म कर दिया है!

मतलब जिसकी जितनी सोच है वह उस हिसाब से हरीश रावत के त्यागपत्र पर विद्वान सभा की तरह फुटपाथ तक चर्चा कर रहा है! क्या हरीश रावत भाजपा का दामन थाम रहे हैं ये सवाल बाजार में तैरने लगा है इसे चुनाव पूर्व धमाका भी लोग कह रहे हैं!

काँग्रेस नेता ने कहा कि जीना मेरे ओएसडी के रूप में कार्य कर चुके हैं और पार्टी और सरकार में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियों को निर्वहन किया है! वो बहुत मेहनती, सभ्य और विनम्र इंसान हैं. अगर उन्होंने ग्राम सेवकों की भर्ती में या ओएमआर शीट में कोई छेड़छाड़ की है या इस तरीके की कोई गलती की है, उसके प्रमाण है, कोई सबूत है तो मैं उसके ऐसे तथाकथित दुस्साहसिक काम के लिए शर्मिंदा हूं. 

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं बल्कि अभूतपूर्व हैं*! पढ़ें~ हल्द्वानी में सीएम*पुष्कर धामी* के बोल...

हालांकि, मैं उन पर लगे इस तरह के आरोपों पर क़तई भरोसा नहीं करता हूं. हरीश रावत ने कहा कि जब भी कोई मुझसे ये पूछता था कि चुनाव कब हो रहे हैं तो मैं मजाक में कहता था कि जब सीबीआई मेरे दरवाजे आएगी तब ही चुनाव होंगे!

अगर नहीं आई तो इसका मतलब है कि चुनाव अगले साल साल मार्च-अप्रैल में होंगे. लेकिन, इस बार उन्होंने मेरे दरवाजे की जगह मेरे किसी सहयोगी के दरवाजे पर दस्तक देकर नई कहानी बनाने की कोशिश की है।

पूर्व सीएम ने लिखा कि राहुल गांधी इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के ज़रिए शिक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं. मैंने अपने इष्ट देवता को याद करने के बाद बड़ा फैसला लिया है. मैं किसी भी सरकारी पद पर नहीं हूं।

इसलिए इससे इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता. लेकिन, मैं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी सदस्य और राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति का स्थायी सदस्य हूं।

मैं इन दोनों पदों से हटना चाहता हूं. क्योंकि, मैं नहीं चाहता कि मेरी वजह भ्रष्टाचार के ख़िलाफ पार्टी की लड़ाई कमज़ोर हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें