Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

Breeking news: 27 जनवरी 2026 को यूसीसी दिवस के रूप में मनाया जायेगा! पढ़ें किसे दी डीएम ने जिम्मेदारी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानीएक समान अधिकार और एक समान कानून की दिशा में देश को नई राह दिखाने वाली उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल समान नागरिता संहिता (यूसीसी) एक साल पूर्ण होने पर 27 जनवरी 2026 को यूसीसी दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार
जनपद में यूसीसी दिवस का मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में मनाया जायेगा साथ ही विकास खण्डवार भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।


यूसीसी दिवस के सफल आयोजन को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य विकास अधिकारी को समस्त कार्याें के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज :: ग्यारह मार्च प्रखर सूर्य के महाप्रयाण का दिन! सनातन को समर्पित व्यक्तित्व को पुण्य तिथि पर नमन! पढ़ें *जीवन का आईना*...

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी के साथ ही सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वह कार्यक्रम के आयोजन के लिए दिए गए दायित्यों का सफलता पूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता की मनीषा बनी सेनाधिकारी*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...


जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि नैनीताल, रामनगर, कालाढूगी, लालकुआं, बेतालघाट, भीमताल, ओखलकांडा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूप-रेखा तैयार करना सुनिश्चित करेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें