
हल्द्वानी। एक समान अधिकार और एक समान कानून की दिशा में देश को नई राह दिखाने वाली उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पहल समान नागरिता संहिता (यूसीसी) एक साल पूर्ण होने पर 27 जनवरी 2026 को यूसीसी दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के अनुसार
जनपद में यूसीसी दिवस का मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में मनाया जायेगा साथ ही विकास खण्डवार भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
यूसीसी दिवस के सफल आयोजन को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य विकास अधिकारी को समस्त कार्याें के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है।
जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी के साथ ही सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वह कार्यक्रम के आयोजन के लिए दिए गए दायित्यों का सफलता पूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि नैनीताल, रामनगर, कालाढूगी, लालकुआं, बेतालघाट, भीमताल, ओखलकांडा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूप-रेखा तैयार करना सुनिश्चित करेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *किराए के मकान में चल रहा था जिस्म फरोशी का धंधा*! पढ़ें~ महिला समेत कहां के हैं जिश्म फरोश…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल *ब्लॉक प्रमुख *डॉ हरीश बिष्ट* और रोटरी क्लब की मेहनत रंग लाई! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *हैड़ियागांव दर्जा मंत्री रामपाल की जनसभा*! पढ़ें~ कितने विभाग रहे साथ…देखें vdo