Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *होम डिलीवरी न करने वाले एजेंसी संचालकों पर होगी कार्रवाई*! पढ़ें : नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जगह जगह गैस सिलेंडर के लिए मारा मारी और लंबी लाइन लगाने की सूचना पर जिलाधिकारी का गुस्सा सातवें आसमान है!

जिलाअधिकारी ललित मोहन रयाल ने गैस गोदामों में उपभोक्ताओं द्वारा लगाई जा रही लाइन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस की होम डिलीवरी कराई जाए। डीएम ने होम डिलीवरी न करने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सात ताल में टूटी पुल से पर्यटकों के गिरने का खतरा*! पढ़ें भीमताल अपडेट...

जिला अधिकारी ने महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम सहित जिले के सभी गैस एजेंसियों व पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस की पूर्ण उपलब्धता होने के बावजूद भी कतिपय स्थानों में लोग गैस गोदामों में सिलेंडर लेकर लाइन लगा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की गैस बुकिंग नजदीकी एजेंसी से कर उसके बाद गैस की होम डिलीवरी कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पत्रकारों के कल्याण के लिए सरकार उठा रही कदम*! पढ़ें: पत्रकारों ने क्या रखी मांग...

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि पूर्व की भांति रूटीन में गैस की होम डिलीवरी होगी अनावश्यक पैनिक होकर गैस गोदाम तक आने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं साथ ही गैस की कालाबाजारी रोकने को भी कहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें