

नैनीताल। जगह जगह गैस सिलेंडर के लिए मारा मारी और लंबी लाइन लगाने की सूचना पर जिलाधिकारी का गुस्सा सातवें आसमान है!
जिलाअधिकारी ललित मोहन रयाल ने गैस गोदामों में उपभोक्ताओं द्वारा लगाई जा रही लाइन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैस की होम डिलीवरी कराई जाए। डीएम ने होम डिलीवरी न करने वाले संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिला अधिकारी ने महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम सहित जिले के सभी गैस एजेंसियों व पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस की पूर्ण उपलब्धता होने के बावजूद भी कतिपय स्थानों में लोग गैस गोदामों में सिलेंडर लेकर लाइन लगा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की गैस बुकिंग नजदीकी एजेंसी से कर उसके बाद गैस की होम डिलीवरी कराई जाए।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि पूर्व की भांति रूटीन में गैस की होम डिलीवरी होगी अनावश्यक पैनिक होकर गैस गोदाम तक आने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं साथ ही गैस की कालाबाजारी रोकने को भी कहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी में मनाया गया हिंदी दिवस*! पढ़ें~ हल्द्वानी अपडेट…vdo
ब्रेकिंग न्यूज: *पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं बल्कि अभूतपूर्व हैं*! पढ़ें~ हल्द्वानी में सीएम*पुष्कर धामी* के बोल…
ब्रेकिंग न्यूज: *महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत को किया नमन*! पढ़ें ~~ कहां था मुख्य कार्यक्रम…