Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सात ताल में टूटी पुल से पर्यटकों के गिरने का खतरा*! पढ़ें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। सातताल झील की टूटी पुल से पर्यटकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है । झीलों के शहर नैनीताल के सातताल झील की पुल दैवीय आपदा के कारण टूटी पड़ी है, जिससे पर्यटकों को काफी परेशानी हो रही है।

ADVERTISEMENTS

ग्रीष्मकालीन सीजन में हजारों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं, और इस पुल के टूटने से उन्हें गिरने का भय बना रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर...

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी और पूर्व सभासद प्रदीप कुमार ‘बबलू’ ने जिला प्रशासन से उच्च कोटि पर्यटन दृष्टि से इस पुल का नव निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण पर्यटकों को आए दिन काफी परेशानी हो रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने पूर्व में सिंचाई विभाग से पुल को ठीक करने की मांग रखी थी, जिस पर सिंचाई विभाग अधिकारियों ने आपदा मद से बजट माँग हेतु जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किए जाने की बात कही थी।

लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्यवाही नहीं हुई , विभाग एवं जिला प्रशासन शीघ्र इसका निर्माण कर पर्यटन क्षेत्र में पर्यटकों को सुरक्षा प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी 9 सितम्बर को हल्द्वानी में*! पढ़ें~ कितने कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें