Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *एडीएम ने बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत 74 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुस्तकालय भवन का किया निरीक्षण! पढ़ें : हल्द्वानी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सीएम पुष्कर धामी सरकार की धमक कहें या अधिकारियों के अंदर कुछ कर गुजरने की टीस कहें! अधिकारी एक्शन मोड पर नजर आने लगे हैं! धरातल पर अधिकारी उतर आए हैं जिससे सरकार की प्राथमिकता नजर आने लगी हैं!

ADVERTISEMENTS Ad

खनन की कमाई के अंश से हल्द्वानी बालिका इंटर कॉलेज में 74 लाख रुपए से पुस्तकालय का निर्माण करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मरने के बाद जब हमारी अस्थियां गंगाजल में प्रवाहित होंगी तो कान लगाकर सुन लेना आवाज आएगी भारत माता की जय*! पढ़ें :: *भाजपा के स्थापना दिवस ६ अप्रैल* भाजपा संगठन व इतिहास/वर्तमान पर विशेष रिपोर्ट...

इस क्रम में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में संचालित राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय प्रभारी से वर्तमान में पुस्तकालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान पुस्तकालय में पंजीकृत पाठकों की वर्तमान संख्या 85 को बढ़ाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश पुस्तकालय प्रभारी को दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत 74 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुस्तकालय भवन का भी निरीक्षण किया गया।

पुस्तकालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग से आए अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नेपाल ने पूरी दुनियां को दिखा दिया आईना*! पढ़ें : खास अपडेट...

कार्यदाई संस्था से आए सहायक अभियंता ने अवगत कराया कि वर्तमान तक 80% कार्य पूर्ण हो गया है, शेष कार्य गतिमान है। अपर जिला अधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिकारों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य, पुस्तकालय प्रभारी सहित कार्यदाई संस्था के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें