

लालकुआं। इस विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ा गांव बिंदुखत्ता उम्मीद लगाए था कि धामी सरकार में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किया जाएगा। क्योंकि स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने इस मांग को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट कहा था और अपने जन्म दिन पर वादा किया था।
जनता को उम्मीद थी कि इस बार जनता के सपने साकार होंगे लेकिन वनाधिकार कानून व्यवस्था पर भी मानो विराम लग गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने आश्रम में प्रवचन दिया और कहा कि पहले इसे डिश फॉरेस्ट किया जाएगा, फिर राजस्व गांव घोषित किया जाएगा।
इसके बाद लोगों में अजीब सी हलचल है, लोग कहते हैं जनता को उम्मीद थी कि धामी सरकार के रहते स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट इसे अवश्य राजस्व गांव घोषित करवाएंगे लेकिन मंत्री सतपाल महाराज के बयान से लोगों में तरह तरह की चर्चा होने लगी है।
लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा दिख रहा है कि जब राजस्व गांव घोषित नहीं हो रहा था तो नगरपालिका वापस क्यों करवाई ? नगरपालिका वापस करवाने वाले लोग आज दोहरा चरित्र प्रदर्शित कर रहे हैं।
जिन्होंने नगरपालिका वापस करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उनको जनता माफ करने के मूड में नहीं दिख रही है! नगर पालिका का विरोध करने वाले लोग अब राजस्व गांव घोषित करवाएं ये जनता मांग कर रही है। देखना है चुनाव से पहले राजस्व गांव घोषित होता है कि नहीं! जनता उम्मीद लगाकर बैठी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *लखन मेहता* बने यूके महिला फुटबाल संघ उपाध्यक्ष! *वीरेंद्र दानू* प्रदेश उप सचिव नियुक्त! पढ़ें खेल समाचार…
ब्रेकिंग न्यूज: *भ्रमण पर आए आयुक्त ने तेजी से बन रही बहुमंजिला इमारतों और रिसॉर्ट्स को लेकर गंभीर चिंता जताई! पढ़ें किसे दिए जांच के निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *यूयूएसडीए* द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा! पढ़ें… क्या बोले सांसद*अजय भट्ट*…