Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *मेहंदी लगाई! डांस किया और बारात से एक दिन पहले दुल्हन हुई फुर्र*! पढ़ें पिता ने कैसे बचाई इज्जत…

Ad
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। समाज में जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं उसे देख आश्चर्य होता है! देवभूमि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से एक दुल्हन शादी के एक दिन पहले घर से गायब हो गयी।

ADVERTISEMENTS Ad

परिजनों के काफी खोज करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो मजबूरी में पिता ने अपनी छोटी बेटी के साथ दूल्हे के फेरे लगवा कर किसी तरह इज्जत बचाई है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जिला टेलीकॉम कमेटी की जिला प्रशासन ने ली बैठक*! पढ़ें : क्या दिए निर्देश...

मिली जानकारी के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ निवासी दिल्ली में कार्यरत 25 वर्षीय युवती की शादी तय हुई थी और शनिवार को शादी होनी थी, जिसकी सभी तैयारियां भी पूरी हो गयी थी।

यही नहीं दुल्हन की मेहंदी व हल्दी की रस्म भी हो गयी और जमकर नाच गाना हुआ! एक दिन बाद बारात घर पहुँचने वाली थी कि अचानक दुल्हन घर से गायब हो गयी!

जब उसे फोन किया तो उसका फोन भी बंद आने लगा, इसके चलते परिजन काफी परेशान हो गए काफी खोजबीन के बाद जब दुल्हन नही मिली थी छोटी बहन घर की इज़्ज़त के खातिर खुद शादी के लिए तैयार हो गयी और इस पर दूल्हा व उसके परिजन भी राजी हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में ध्रुव रौतेला ने लिया पदभार, मीडिया-सरकार समन्वय को देंगे नई दिशा

इसके बाद छोटी बहिन के साथ दूल्हे की शादी की गई और दोनों परिवारों की इज्जत बच सकी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें