Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *जिला टेलीकॉम कमेटी की जिला प्रशासन ने ली बैठक*! पढ़ें : क्या दिए निर्देश…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले में संचार सुविधाएं/मोबाइल कनेक्टिविटी सुदृढ़ कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला टेलीकॉम कमेटी की बैठक सोमवार को अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेंद्र नेगी की अध्यक्षता में संपन्न।

ADVERTISEMENTS

कलक्ट्रेट सभागार नैनीताल में आयोजित बैठक में विभिन्न संचार कंपनियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया और सभी को निर्देश दिए गए कि जिले में सभी दूरस्थ क्षेत्रों, शैडो/डार्क एरिया में संचार, मोबाइल कनेक्टिविटी सुचारू रखा जाय।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत व्यवस्था बाधित होने पर सभी मोबाइल टावरों को 24 घंटे संचालित रखने हेतु सभी स्थानों में पर्याप्त मात्रा में ईंधन रखने के साथ ही मोबाइल टावरों को सोलर प्रणाली से भी संचालित रखा जाय।

बैठक में मंडलीय अभियंता दूरसंचार ने अवगत कराया की नैनीताल जिले में प्रथम चरण में गत वर्ष 48 स्थानों में 4 जी टावर लगाए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई थी, इन सभी 48 स्थानों में टावर 4G लगा दिए गए हैं जो सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड में एक लाख चार हजार सात सौ आठ मतदाता के नाम सूची से हटे*! पढ़ें~ क्या बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी...

उन्होंने अवगत कराया कि द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले में 10 4G टावर स्थापित किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई थी जिसमें से 5 टावरों की स्थापना हेतु भूमि उपलब्ध हो गई है शेष 5 स्थानों में टॉवर स्थापना हेतु भूमि चयन प्रक्रिया गतिमान है जिसमें बेलवाखान, जिरौली,रेकुना, बारगल, प्यूडा है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र ही बीएसएनएल के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय से क्षेत्र में उपलब्ध उपयुक्त भूमि का संयुक्त निरीक्षण कर उसका चयन करते हुए सभी अभिलेख दूरसंचार विभाग को उपलब्ध कराएं।

बैठक में भारत नेट परियोजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों में पोलों के माध्यम से ओएफसी फाइबर बिछाये जाने के कार्यों की समीक्षा करते हुए, अपर जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं संचार विभाग के अधिकारियों व प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय बनाते हुए समय पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कही पर भी समस्या आने पर तत्काल अवगत कराया जाय।

बैठक में अवगत कराया कि भारत नेट परियोजना के अंतर्गत जनपद में गांवों को संचार सुविधा से जोड़े जाने हेतु 477 गांव कवर करने हैं जिसमें से वर्तमान में 288 गांव कवर कर लिए गए हैं शेष कार्य गतिमान है।

बैठक में जिओ संचार एजेंसी से आए प्रतिनिधियों द्वारा हल्द्वानी नगर अंतर्गत कालूशाई मंदिर से तीनपानी- मंडी के मध्य होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य के दौरान भूमिगत ऑप्टिकल फाइबर कार्य का प्रकरण रखा गया इस संबंध में लोक निर्माण विभाग,यूयूएसडीए व जिओ कंपनी के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ससमय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नशे के खिलाफ महिलाओं ने बनाया संगठन*! पढ़ें~ अध्यक्ष ने क्या सुनाया है फरमान...

बैठक में एयरटेल से आये प्रतिनिधियों द्वारा जिले के दो स्थानों में मोबाइल टावर लगाए जाने हेतु भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध प्रशासन के समक्ष रखा।

इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को शीघ्र ही संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी के साथ संयुक्त निरीक्षण करते हुए भूमि का चयन कर प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में मंडलीय अभियंता दूरसंचार विकास महरा, भारत नेट से परमिंदर सहित लोनिवि, सिंचाई, विद्युत पीएमजीएसवाई सहित निर्माण एजेंसी के अधिशासी अभियंता, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें