Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *संशोधित समान नागरिक संहिता अधिनियम लागू*! पढ़ें : क्या सजा होगी…

Ad
खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड। सीएम पुष्कर धामी सरकार ने गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान समान नागरिक संशोधन विधेयक पारित किया था, अब इसे लोकभवन भेज दिया गया है वहां से संस्तुति मिलते ही सरकार अधिसूचना जारी कर देगी।

ADVERTISEMENTS

इस कानून के बाद अब कोई धोखा देकर न दूसरा विवाह कर सकेगा और न कोई मनमर्जी की रिलेशनशिप में रह सकता है। इस अपराध की सजा सात साल होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी आज रामनगर में*! पढ़ें भ्रमण कार्यक्रम...

विवाहित व्यक्ति बिना तलाक के दूसरा विवाह भी नहीं कर पाएगा और नहीं लिव इन में रह सकेगा। पहले से लिव इन में रहने बावजूद दूसरे के साथ लिव इन में भी नहीं रह सकेगा। ऐसा करने पर सात साल की सजा होगी।

इसके अलावा गलत जानकारी देकर नाबालिक लड़की के साथ विवाह करने तथा लिव इन में रहने वाले को छह माह की कैद और पचास हजार जुर्माना लगेगा।

गैर कानूनी तरीके से विवाह विच्छेदन पर तीन साल की कैद व जुर्माना भी लगेगा। इस संशोधित समान नागरिक संहिता अधिनियम के बाद महिला उत्पीड़न की घटना पर अंकुश लगाना सरकार की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जिसकी सर्वे रिपोर्ट खराब होगी उसका कटेगा टिकट*! पढ़ें : पंजाब की सियासत...

अब गलत जानकारी देकर विवाह करना, पहली पत्नी की इजाजत के बिना नया विवाह या प्रेम प्रसंग भी अपराध होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें