Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *शुद्ध पेयजल आपूर्ति के निर्देश*! पढ़ें~ सांसद अजय भट्ट ने किसे लिखा पत्र…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । कुमाऊँ के प्रवेश द्वार के वार्ड-52 स्थित जज फार्म क्षेत्र में घरों में नलों के माध्यम से दूषित एवं झागयुक्त पानी पहुंचने का मामला सामने आने के बाद पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र भेजकर मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी में स्थायी तटबंध के लिए ड्रोन से संयुक्त सर्वे*! पढ़ें~ कितने की बनी डीपीआर...
Ad

सांसद अजय भट्ट ने अपने पत्र में कहा कि 4 अक्टूबर को प्रकाशित समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें जज फार्म क्षेत्र में घरों में नलों से गंदा एवं झागयुक्त पानी आने की जानकारी मिली।

स्थानीय निवासियों के अनुसार क्षेत्र के कई घरों में पानी पीने योग्य नहीं है तथा उसमें गंदगी और झाग की शिकायत सामने आई है।

पत्र में बताया गया कि क्षेत्र में गौला नदी और ट्यूबवेल दोनों की पाइपलाइनों के मौजूद होने के बावजूद समस्या बनी हुई है। इसके अलावा शीशमहल फिल्टर प्लांट में सिल्ट जमा होने से भी पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की बात सामने आई है।

सांसद ने पत्र में ज्योलिकोट में गंदे पानी के कारण लोगों के बीमार होने की घटनाओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि दूषित पानी से जलजनित बीमारियों और महामारी फैलने की आशंका को देखते हुए प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल*! पढ़ें~ कब लग रहा शिविर...

अजय भट्ट ने जिलाधिकारी से जल संस्थान एवं संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र की पाइपलाइनों की जांच कराने, पानी के स्रोत और गुणवत्ता की जांच कराने तथा पेयजल व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश देने का आग्रह किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक क्षेत्रवासियों को टैंकरों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें