Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

बिंदुखत्ता। यहां इमलीघाट में 110 पाउच कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत एस एस पी मंजू नाथ टीसी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग, गश्त तथा अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान चला रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्टोन क्रशर के चौकीदार को कुचल डाला*! राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली रोड अपडेट...

इसी दौरान चौकी बिंदुखत्ता क्षेत्र के इमलीघाट में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में कुल 110 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सूरज सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी धौराडाम, नाजिमाबाद, थाना किच्छा, जिला ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है।

पकड़ने वाली टीम में बिंदुखत्ता चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक गौरव जोशी, कांस्टेबल प्रहलाद सिंह तथा कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला शामिल रहे।

मामले में कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 154/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें