

बिंदुखत्ता। द फाउंडेशन अकादमी रावत नगर बिंदुखत्ता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगणों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने व राष्ट्रगान के साथ किया गया । तत्पश्चात महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।
इसके बाद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ जैसे प्रिय भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण, निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने गांधी जी के ‘सत्य एवं अहिंसा’ के सिद्धांतों तथा शास्त्री जी के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गांधी जी के सत्य, अहिंसा व स्वच्छता के संदेश और शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी व स्वाभिमान से भरे जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वार स्कूल प्रांगण एवं आस – पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिससे विद्यार्थियों में महात्मा गांधी द्वारा स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की प्रेरणा से प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित कर समारोह का समापन किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए फिर वन अधिकार संगठन मुखर*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *हरीश रावत की जन संवाद यात्रा पर प्रदेश प्रभारी की ना*! पढ़ें उत्तराखंड अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *आजादी के बाद भी जिसने सड़क नहीं देखी वो विजय पुर पहुंचा सांसद के पास*! पढ़ें~ कहां है ये गांव…