Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए फिर वन अधिकार संगठन मुखर*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। राजस्व गांव घोषित करने की मांग पर “ले मशालें चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के…” जनगीत की गूंज और आंदोलनकारियों के जोशीले नारों के बीच सोमवार को तहसील लालकुआं परिसर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरु हो गया है।

ADVERTISEMENTS

राजस्व ग्राम की अधिसूचना और गौला नदी किनारे स्थायी तटबंध निर्माण की मांग को लेकर वन अधिकार संगठन के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है।

तहसील परिसर में जुटे बिंदुखत्तावासियों ने साफ संदेश दिया कि वर्षों से चली आ रही मांग अब सिर्फ ज्ञापनों और आश्वासनों तक सीमित नहीं रहेगी। जनगीतों के बीच आंदोलनकारियों ने सरकार से बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम की अधिसूचना देने और गौला कटाव से स्थायी सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण का काम शुरू कराने की मांग उठाई।

आंदोलनकारियों का कहना है कि 32 गांवों के 11,703 दावेदारों का सामूहिक दावा 19 जून 2024 को जिला स्तरीय वन अधिकार समिति से सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। इसके बावजूद अधिसूचना जारी नहीं होने से लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, मारपीट कर बोलेरो में डालकर ले गए 6 युवक....

27 सितंबर की महारैली के बाद सरकार से मिले आश्वासन के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने पर अब बिंदुखत्तावासी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि अब आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए और सर्वे नहीं, गौला पर स्थायी तटबंध चाहिए।

तहसील परिसर में चल रहे धरने में वन अधिकार संगठन के साथ पूर्व सैनिक, राज्य आंदोलनकारी और बिंदुखत्ता के ग्रामीण शामिल हैं। जनगीतों और नारों के बीच आंदोलनकारियों का कहना है कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा है जनता अधिसूचना जारी होने तक चुप बैठने वाली नहीं है ये सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि अच्छे से समझ लें। उन्होंने कहा जनता का मौलिक अधिकार है राजस्व गांव जो उसे मिलना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख और आंदोलन में सक्रिय रूप से साथ चल रही संध्या डालाकोटी ने कहा है बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित किया जाए और गौला नदी किनारे तटबंध बनाने का काम प्रारंभ किया जाये तथा गांव में नशे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए।

वन अधिकार संगठन की महिला नेत्री ममता बिष्ट और पूर्व भाजपा बिन्दुखत्ता मंडल प्रभारी जानकी बिष्ट ने कहा जनता को राजस्व गांव चाहिए और नदी किनारे मजबूत तटबंध निर्माण किया जाए तथा गांव में फैला नशे का जाल नष्ट किया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने के लिए 20 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे गहन जांच

हर गांव में कच्ची पक्की शराब, स्मैक, चरस से छोटे बच्चों को बचाना अभिभावकों के लिए कठिन चुनौती बन गई है जिसे पुलिस प्रशासन गंभीरता से लेकर कार्रवाई करे।

संरक्षक इंद्र सिंह पनेरी ने कहा जनता को राजस्व गांव चाहिए इसके लिए लोग आज से अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ कर चुके हैं, हर दिन एक गांव के लोग धरने में बैठेंगे। सोमवार प्रथम दिन इंद्रा नगर के लोगों द्वारा धरना दिया जा रहा है।

सोमवार को प्रथम दिन वन अधिकार संगठन अध्यक्ष उमेश भट्ट, अर्जुन नाथ गोस्वामी कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, भाजपा नेता नंदन सिंह बोरा, ममता बिष्ट, जानकी बिष्ट, मोहिनी मेहता, राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखंडी, नंदन जग्गी, पूरन परिहार विक्की पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा जब तक अधिसूचना जारी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।

कार्यक्रम में गिर्दा, बल्ली सिंह चीमा के गीतों के साथ ही कई नवीन जन गीत धरना स्थल पर चल रहे हैं जो आंदोलन में जोश भरने का काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें