Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने जल जनित रोग को लेकर दिए निर्देश*! पढ़ें क्या बोले ब्लॉक प्रमुख…vdo

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। जल जनित बीमारी की आपदा की समीक्षा भीमताल के स्कूलों को अल्टीमेटम, आखिरी केस के बाद भी 100 दिन रहेगा कड़ा पहरा। ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश बिष्ट ने जहां जल जनित बीमारियों का प्रकोप है वहां औचक निरीक्षण के बाद आपदा की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश।

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल कृषि विज्ञान केंद्र ज्योलिकोट में विभागो के साथ समीक्षा बैठक की आपदा के एक महीने बाद खुले स्कूलों और क्षेत्र में फैल रही जल जनित बीमारियों को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने विभागों के साथ स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की मुख्य जिम्मेदारी है।

स्कूलों में स्वच्छता और पानी की टंकियों की होगी नियमित सफाई करने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने शहीद हीरा बल्लभ भट इंटर कॉलेज , सेंट एंथनी स्कूल और प्राथमिक विद्यालय भल्यूटी का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर रक्तदान किया*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

इंटर कॉलेज में टैंक की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने दो दिन के भीतर सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

ब्लॉक के सभी स्कूलों में सफाई के लिए शिक्षा विभाग को सख्त अल्टीमेटम दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर पानी की टंकियों और परिसर की पूरी सफाई सुनिश्चित की जाए।प्रधान देवेंद्र नेगी ने बताया कि गांव के जो बच्चे ज्योलिकोट में पढ़ाई करने जाते थे, वही इस बीमारी की चपेट में आए हैं।

सीएमओ के अनुसार, इस बीमारी का पहला मामला 18 अगस्त को सामने आया था।समस्या के समाधान का कार्य करवाया जा रहा। गांवों में शुद्ध पानी की व्यवस्था और नए कनेक्शन के लिए ब्लॉक स्तर पर एक कमेटी बनाई जाएगी।

पानी के कनेक्शन और स्वच्छता प्रस्तावों को जल्द ही ग्राम पंचायत की बैठक में पास कराकर लागू किया जाएगा।इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक 384 लोग अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं, जिनमें एक एमबीबीएस की छात्रा भी शामिल है।

2500 से अधिक ब्लड सैंपल लिए गए हैं।मरीजों के इलाज के आंकड़ो 57 मरीजों ने प्राइवेट अस्पतालों का रुख किया। 37 मरीजों ने आयुष्मान कार्ड के जरिए अपना इलाज करवाया। गांवों में साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था की निगरानी के लिए एक विशेष ब्लॉक कमेटी बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध समिति सचिव का असामयिक निधन*! गांव में शोक छाया! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...

युवाओं से अल्कोहल से दूर रहने की अपील प्रशासन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी क्षेत्रवासियों से बेहद सावधानी बरतने की अपील की है।100 दिनों तक चलेगा सख्त सर्विलांस (निगरानी)स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस संक्रमण की चेन (ब्रेक) को तोड़ने के लिए लगातार निगरानी बेहद जरूरी है।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस बीमारी का अंतिम केस सामने आने के बाद भी अगले 100 दिनों तक पूरे क्षेत्र में सख्त सर्विलांस (निगरानी) जारी रहेगी। जल संस्थान विभाग को नए पानी के श्रोत तलाशने के लिए निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान डॉ बबिता मनराल, देवेंद्र नेगी, हरगोविंद रावत, शेखर भट्ट, नवल कुमार, मनोज बर्गली, बालम जीना, शकुंतला, कैलाश जोशी, इंदर नेगी,पुष्कर जोशी, गौरव , धीरेंद्र जीना , शकुंतला नेगी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि पंत, अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश पिल्ले, अधिशासी अभियंता जल निगम सुभाष भट्ट, बीडीओ महेश्वर सिंह अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी केना चौहान,सहायक अभियंता अनिल परिहार , डॉ हेमंत मर्तोलिया,ग्राम पंचायत बीना बेनवाल, ग्राम विकास एल डी आर्य , उमेश पलड़िया सहित अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें