Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी में स्थायी तटबंध के लिए ड्रोन से संयुक्त सर्वे*! पढ़ें~ कितने की बनी डीपीआर…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। 27 सितंबर को वनाधिकार संगठन की रैली में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा द्वारा प्रशासन को दिए गए निर्देशों के बाद गौला नदी से हो रहे भू-कटाव और बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर सिंचाई, वन, राजस्व एवं ब्रिडकुल की संयुक्त टीम ने आज प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया।

ADVERTISEMENTS

ब्रिडकुल के अवर अभियंता रोहित नारियाल ने बताया कि ब्रिडकुल द्वारा 8 अप्रैल 2026 को प्रस्तुत प्रस्ताव में बिंदुखत्ता एवं चोरगलिया में कुल 6,461 मीटर बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए करीब 147.59 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड कैबिनेट के निर्णयों का किया स्वागत*! पढ़ें~ क्या बोले काबीना मंत्री...

वर्तमान में बाढ़ की जद में आए अन्य स्थानों का भी सर्वे कर दो-तीन दिन में संशोधित एस्टीमेट तैयार कर रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी।

वनाधिकार समिति अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी ने कहा कि जब विस्तृत प्रस्ताव और लागत पहले ही प्रस्तुत की जा चुकी है, तो बार-बार सर्वे के बजाय बजट आवंटित कर स्थायी तटबंध का कार्य शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “अब हर बार सर्वे नहीं, बजट आवंटित होना चाहिए।

”सर्वे पूरा होने के बाद वनाधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा से दूरभाष पर वार्ता कर त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया और जल्द कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड में एक लाख चार हजार सात सौ आठ मतदाता के नाम सूची से हटे*! पढ़ें~ क्या बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी...

एसडीएम हल्द्वानी मोनिका आर्या ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट मिलते ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

सर्वे टीम के साथ अर्जुन नाथ गोस्वामी, कैप्टेन इंद्र सिंह पनेरी, राजेंद्र सिंह, रमेश गोस्वामी, भरत नेगी, दीपक जोशी, दरबान सिंह कोश्यारी, मंगल सिंह कोश्यारी, दीवान भाकुनी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Oplus_131072
ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें