Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *आजादी के बाद भी जिसने सड़क नहीं देखी वो विजय पुर पहुंचा सांसद के पास*! पढ़ें~ कहां है ये गांव…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/चोरगलिया। जनपद के सबसे जटिल हाल में रहने वाले (दो नदियों के बीच) विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर वन मार्ग निर्माण का मामला उठाया । जनपद नैनीताल के विकासखंड हल्द्वानी के विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग से जुड़े वन भूमि प्रकरण को लेकर विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट से मुलाकात की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बेलवाल भोग की 12वीं वर्षगांठ पर हींग की नई रेंज लॉन्च, जल्द आएगी चाय*! पढ़ें= चेयरमैन *अनीता बेलवाल* ने क्या कहा ...

ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट को बताया कि देवला मल्ला से विजयपुर-पहाड़पानी पैदल मार्ग के किमी 0.000 से किमी 0.200 तक मोटर मार्ग निर्माण का मामला लंबे समय से लंबित है।

इसके लिए करीब 0.91 हेक्टेयर वन भूमि को गैर वानिकी कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रत्यावर्तित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

ग्रामीणों ने सांसद को वन संरक्षण निदेशालय की ओर से जारी पत्र भी उपलब्ध कराया, जिसमें इस प्रकरण में वन भूमि के प्रत्यावर्तन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।

पत्र में उल्लेख है कि मामले में केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून से भी सैद्धांतिक एवं विधिवत स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दूरस्थ गांवों की दहलीज तक पहुंचेगा इलाज, सीएम धामी ने अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के लिए रवाना किए दो 'आरोग्य रथ'

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन आर.के. सुधांशु से पत्राचार करते हुए दूरभाष में भी वार्ता कर मामले की जानकारी ली और विजयपुर गांव के लोगों की समस्या के समाधान तथा सड़क निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

इधर हमारे संवाददाता चोरगलिया के हवाले से पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने कहा है ये जनता की ज्वलंत समस्या है और पुल निर्माण के लिए भी धरातल पर काम की दरकार है सरकार से उम्मीद है वह जनता की भावना का सम्मान करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें