

नैनीताल/हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट निर्णय का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों का स्वागत किया! मुख्यमंत्री धामी का किया आभार व्यक्त*।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल ने प्रदेश के वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों व कब्जाधारकों को भूमिधरी अधिकार प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी देकर वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। इस निर्णय से हजारों परिवारों को उनका वास्तविक मालिकाना हक मिल सकेगा।
इसके साथ ही, जनपद नैनीताल के नगर पंचायत लालकुआं में संबंधित पट्टेदारों और कब्जाधारकों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार प्रदान करने वर्ग-4 की भूमि के विनियमितीकरण (Regularization) संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी देने पर मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
मंत्री कैड़ा ने कहा खाम लेंड,वर्ग 3व वर्ग 4 की जमीन पर वर्षो से रह रही जनता की भवनाओं को ध्यान मै रखकर हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया है मंत्री कैड़ा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार जनता के हितों को ध्यान में रखकर पारदर्शी और संवेदनशील फैसले ले रही है। इस निर्णय से स्थानीय निवासियों के जीवन में स्थायित्व आएगा और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *आजादी के बाद भी जिसने सड़क नहीं देखी वो विजय पुर पहुंचा सांसद के पास*! पढ़ें~ कहां है ये गांव…
ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध समिति सचिव का असामयिक निधन*! गांव में शोक छाया! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड में एक लाख चार हजार सात सौ आठ मतदाता के नाम सूची से हटे*! पढ़ें~ क्या बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी…