

देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआइआर के बाद उत्तराखंड में मतदाताओं की तस्वीर अब साफ हो गई है भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जुलाई 2026 अर्हता तिथि के आधार पर तैयार अंतिम मतदाता सूची में 71 लाख 58 हजार 949 मतदाता शामिल हैं।
इसमें 37.37.701 पुरुष, 34.21.036 महिला के साथ ही 212 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।एस आइ आर के दौरान 1.29.872 नए वोटर शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा 1.04.708 लोगों के नाम हटाए गए हैं। फार्म वापस न देने और मौके पर न मिलने के कारण 8.26.977 वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। एस आइ आर से पहले राज्य में 79.60.762 वोटर शामिल थे।
पूरी प्रक्रिया के चलते 9 लाख 31हजार 685 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। सचिवालय के मीडिया सेंटर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अंतिम मतदाता सूची जारी करते कहा कि राज्य में एस आइ आर की शुरूआत आठ जून को हुई थी।
उन्होंने कहा अंतिम सूची में नाम दर्ज होने से वंचित पात्र लोगों को अब भी अवसर मिलेगा। इसके लिये विशेष अभियान चलाया जाएगा। बी एल ओ प्री एस आइ आर की सूची का वर्तमान सूची से मिलान कर बूथवार छूटे मतदाताओं की सूची तैयार करेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *स्टोन क्रशर के चौकीदार को कुचल डाला*! राष्ट्रीय राजमार्ग बरेली रोड अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी में स्थायी तटबंध के लिए ड्रोन से संयुक्त सर्वे*! पढ़ें~ कितने की बनी डीपीआर…
ब्रेकिंग न्यूज: *पहलवान ने गर्दन की नस चटकाई तो युवती की हो गई मौत*! पढ़ें~ दर्दनाक खबर…