Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

Lalkuan:बिंदुखत्ता निवासी महिला की गोद से छिटक कर सड़क पर गिरी ढाई माह की बच्ची,मौत….

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। बच्ची को दिखाने हल्द्वानी गई ऑटो में बैठी महिला की गोद से छिटक कर काठगोदाम के समीप सड़क में गिरी ढाई माह की बच्ची की अस्पताल में दर्दनाक मौत हो गई, अस्पताल पहुंची महिला बेहोश हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां बिंदुखत्ता के रावत नगर द्वितीय निवासी भारतीय सेना में सेवारत विक्रम सिंह बिष्ट की पत्नी सुमन बिष्ट अपनी ढाई माह की बेटी गौरी को लेकर हल्द्वानी अस्पताल में दिखाने जा रही थी, महिला को लालकुआं तक छोड़ने उनके ससुर सुबह लगभग 10:30 बजे आए थे। महिला अपना मोबाइल भी घर में भूल आई थी, दोपहर को लगभग 2:30 बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन के समीप जब वह ऑटो में सफर कर रही थी तभी उसकी गोद से छिटक कर गौरी सड़क में गिर गई, जिसे आनन-फानन में उठाकर ऑटो चालक व अन्य लोगों द्वारा बृजलाल चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया गया, इस दौरान महिला भी बेहोश हो गई, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गौरी ने दम तोड़ दिया।सूत्रों से पता चला है कि विक्रम भारतीय सेना में श्रीनगर में तैनात हैं। उन्हें घटना के संबंध में बताया गया है कि उनकी बच्ची आईसीयू में भर्ती है, और वह श्रीनगर से घर की ओर को चलने की तैयारी में हैं। उनकी एक और बड़ी बेटी 4 वर्षीय काव्या एक्स्पोनेंशियल स्कूल बिंदुखत्ता में एलकेजी में अध्यनरत है।महिला को ब्रजलाल चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बच्ची की मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें