Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: अवैध हथियार और जिंदा कारतूस सहित एक हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार! पढ़ें कहां दबोचा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पुलिस ने आज अवैध हथियार और जिंदा कारतूस सहित एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जनपद को अपराध एवं भय मुक्त बनाए रखने के लिए अपराधिक घटनाओं में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीडीओ ने ली रक्षा मंत्री के कार्यक्रम की धरातलीय जानकारी*! पढ़ें vip तैयारी अपडेट...
Ad

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा अपराधी के व्यक्तियों के विरुद्ध सघन चैकिंग अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 15 मई गुरुवार को वाहन चैकिंग के थाना लालकुआं क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सुंदर सिंह बिष्ट उर्फ़ देवा पुत्र शेर सिंह बिष्ट निवासी शास्त्री नगर द्वितीय बिंदुखत्ता लालकुआं जिला नैनीताल को टेंट चौराहा के पास बिंदुखत्ता लालकुआं से एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस के गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 25 शस्त्र अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *क्या राजनाथ सिंह की सभा में उमड़ेगा जन सैलाब ? तैयारियों का सीएम पुष्कर धामी ने लिया जायजा! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट...

गिरफ्तारी टीम में1-उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह2-कांस्टेबल संजय कुमार3- कांस्टेबल जितेंद्र बिष्ट

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें