

नैनीताल। नैनीताल स्थित पंत पार्क में बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और भारत रत्न से सम्मानित पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।कार्यक्रम का आयोजन भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति, नैनीताल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पं. गोविंद बल्लभ पंत की तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्वांजलि अर्पित करने के साथ हुई,कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम किए गए।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री बहुगुणा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रसस्ती पत्र और शॉल भेंट कर उनको सम्मानित किया गया।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संबोधन में कहा कि वीर भूमि, देव भूमि के साथ देश निर्माण की भूमि है उत्तराखंड। इस दौरान उन्होंने पं. पंत के जीवन और उनके द्वारा किए गए अद्वितीय योगदानों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने पं. पंत की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, उनके प्रशासनिक कुशलता और उनके द्वारा किए गए समाज सुधार कार्यों की सराहना की।
कहा कि पं०गोविन्द बल्लभ पन्त जी का जीवन देश की स्वतंत्रता की लड़ाई और सामाजिक उत्थान की मिसाल है। उन्होंने अपने संघर्ष और नेतृत्व के माध्यम से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश को एक नई दिशा प्रदान की।
उनके कार्यों और सिद्धांतों ने न केवल उस समय की राजनीति को आकार दिया, बल्कि आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
उन्होंने कहा की इस जयंती के अवसर पर, हम सभी पंडित बल्लभ पंडित जी की जीवन-यात्रा से प्रेरणा लें और अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को और अधिक सजगता और निष्ठा के साथ निभाएं।
उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सही मार्ग पर चलकर हम समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने पंत पार्क में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्रमवाल, दर्जा मंत्री दिनेश आर्य, शांति मेहरा, विधायक सरिता आर्या,पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, संयोजक पूरन मेहरा आदि मौजूद रहे।


























लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: नेपाल में जो हो रहा उसकी कल्पना तक नहीं की होगी शासकों ने! पढ़ें नेपाल समाचार…
ब्रेकिंग न्यूज: पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी को लेकर ने ली बैठक! पढ़ें वीआईपी अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी का 138वां जन्म दिवस समारोह के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया! पढ़ें आज की विशेष अपडेट…