Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत को किया याद! पढ़ें नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल स्थित पंत पार्क में बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और भारत रत्न से सम्मानित पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।कार्यक्रम का आयोजन भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति, नैनीताल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पं. गोविंद बल्लभ पंत की तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्वांजलि अर्पित करने के साथ हुई,कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम किए गए।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री बहुगुणा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रसस्ती पत्र और शॉल भेंट कर उनको सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *अब आने वाला चुनाव भाजपा के लिए बहुत आसान*! पश्चिम बंगाल में हुआ प्रैक्टिकल! पढ़ें प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की अपनी बात...

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संबोधन में कहा कि वीर भूमि, देव भूमि के साथ देश निर्माण की भूमि है उत्तराखंड। इस दौरान उन्होंने पं. पंत के जीवन और उनके द्वारा किए गए अद्वितीय योगदानों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने पं. पंत की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, उनके प्रशासनिक कुशलता और उनके द्वारा किए गए समाज सुधार कार्यों की सराहना की।

कहा कि पं०गोविन्द बल्लभ पन्त जी का जीवन देश की स्वतंत्रता की लड़ाई और सामाजिक उत्थान की मिसाल है। उन्होंने अपने संघर्ष और नेतृत्व के माध्यम से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश को एक नई दिशा प्रदान की।

उनके कार्यों और सिद्धांतों ने न केवल उस समय की राजनीति को आकार दिया, बल्कि आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।

उन्होंने कहा की इस जयंती के अवसर पर, हम सभी पंडित बल्लभ पंडित जी की जीवन-यात्रा से प्रेरणा लें और अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को और अधिक सजगता और निष्ठा के साथ निभाएं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार*! हिंसा में तीन की मौत! पश्चिम बंगाल में टीएमसी आगबबूला! पढ़ें कोलकाता अपडेट...

उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सही मार्ग पर चलकर हम समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने पंत पार्क में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्रमवाल, दर्जा मंत्री दिनेश आर्य, शांति मेहरा, विधायक सरिता आर्या,पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, संयोजक पूरन मेहरा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें