

नैनीताल। श्री नन्दा देवी महोत्सव 2026 के आयोजन के संदर्भ में सोमवार को श्री राम सेवक सभा भवन में उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली ।
बैठक की अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन ललित तिवारी ने किया । पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ने सभी का स्वागत किया तथा महासचिव जगदीश बावरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी ।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि 124 वे श्री नंदा देवी महोत्सव की थीम संस्कार ,संस्कृति एवं समृद्ध विरासत है जिसमें संस्कृति का बयार का प्रदर्शन होगा ।
उप जिलाधिकारी ने विभागों अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव में सीसी टीवी कैमरा के साथ सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मी मौजूद होंगे ।
उन्होंने महोत्सव में दुकानों की उचित व्यवस्था , मैदान को बराबर करने सहित हिल जात्रा को महोत्सव में दिखाए जाने ,महोत्सव का सीधा महोत्सव दिखाने सहित साफ सफाई की उचित व्यवस्था बनाए की निर्देश दिए ।
महोत्सव 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित होगा । बैठक में यह भी अपील की गई कि महिलाएं कुमाउनी परिधान में आए पर सोने के आभूषण का कम से कम इस्तेमाल करे ।
सभा में हुई इस बैठक को ई ओ रोहितास शर्मा तथा सी ओ अंजना नेगी ने भी संबोधित किया । बैठक में सभी विभागों के सामंजयश तथा त्वरित कार्य पर चर्चा हुई । उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं परंपरा के संरक्षण में सभी युवा भूमिका सुनिश्चित करेंगे इस पर भी चर्चा हुई ।
बैठक में रंजीत नेगी ,कीर्ति आर्य ,गिरिजा जोशी , एस एम गुरुरानी ,दिनेश जोशी ,पंकज कुमार ,अनिल कुमार ,संजय कुमार ,दीपक शर्मा ,भास्कर जोशी , देवेंद्र सिंह नेगी , आर एस रावत , ए एस रावत , देवेंद्र लाल साह अंशुल ओझा ,प्रियंक पांडे ,अशोक साह ,विमल चौधरी , ललित साह राजेंद्र लाल साह , कमलेश ढौंडियाल ,भुवन बिष्ट ,भीम सिंह कार्की ,मोहित लाल साह ,हरीश राणा ,प्रदीप जेठी ,दिनेश भट्ट आदि शामिल थे ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: #कालाढूंगी में #खाद्य विभाग# की #छापेमारी# से मचा हड़कंप#! पढ़ें ~क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *स्वास्थ सेवा दुरुस्त करने के लिए धरना प्रदर्शन*! पढ़ें ~ रामनगर अपडेट…vdo
*चुन मुन* की उठती आवाज को हल्के में लेना लोकतंत्र के लिए खतरनाक साबित हो सकता है! पढ़ें ~ सामयिकी…सड़क,पंखे,पानी की लड़ाई जब बच्चों ने खुद उठाई…