

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल के प्रसिद्ध मालरोड क्षेत्र में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में धुत दो पर्यटकों ने बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। हरियाणा से आए इन पर्यटकों में से एक ने जहाँ कपड़े उतारकर नैनी झील में छलांग लगा दी, वहीं दूसरे ने अपर मालरोड की मुख्य सड़क पर लेटकर ट्रैफिक ठप कर दिया। पर्यटकों की इस सरेआम हरकत से राहगीरों और स्थानीय लोगों को खासी असहजता का सामना करना पड़ा।
बीच सड़क हंगामा और यातायात बाधित
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार दोपहर मालरोड पर आम दिनों की तरह चहल-पहल थी। इसी दौरान क्षतिग्रस्त लोअर मालरोड के पास नशे में धुत दो युवक पहुँचे। एक पर्यटक झील में उतरकर नहाने लगा, जबकि उसके साथी ने अपर मालरोड के बीचो-बीच लेटकर आवाजाही पूरी तरह बाधित कर दी। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उन्हें इस हरकत से रोका और समझाने की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत्त दोनों पर्यटक हुड़दंग मचाते रहे। अनहोनी और बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दिखाई सख्ती, डांट-फटकार कर छोड़ा
सूचना मिलते ही मल्लीताल थाने के कांस्टेबल मनोज जोशी मौके पर पहुँचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत और सख्ती दिखाते हुए झील में तैर रहे पर्यटक को सुरक्षित बाहर निकलवाया और सड़क पर लेटे दूसरे युवक को भी बमुश्किल उठाया। एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में दोनों युवकों ने खुद को हरियाणा का निवासी बताया। पुलिस ने दोनों को कड़ी चेतावनी और डांट-फटकार लगाकर छोड़ दिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार: ₹30 करोड़ के प्रोत्साहन पैकेज पर मुकेश बोरा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
ब्रेकिंग न्यूज: *नहीं रहे सबको हंसाने वाले नाना पाटेकर*! पढ़ें~ दुखद समाचार…
लालकुआँ-धर्म छुपा कर बिंदुखत्ता में युवती के साथ रह रहा था मुस्लिम युवक, मामला पहुँचा कोतवाली…