Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती: अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का समापन, अपर सचिव ने दिया सुव्यवस्थित योजना बनाने पर जोर

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। सतत विकास के लिए बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के बेहतर प्रबंधन पर सुद्धोवाला स्थित संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय ‘इंटरनेशनल पीयर लर्निंग कार्यशाला’ का शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर अपर सचिव डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने सभी विभागों को अपने-अपने ‘एसेट मैनेजमेंट प्लान’ (परिसंपत्ति प्रबंधन योजना) को अधिक सुव्यवस्थित और सुदृढ़ तरीके से तैयार करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS

​इन प्रमुख कार्ययोजनाओं का हुआ प्रस्तुतीकरण:

तीन दिनों तक चली इस कार्यशाला में देश-विदेश की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की कार्ययोजनाएं प्रस्तुत की गईं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल रहीं:

  • ​उत्तराखंड की परियोजनाएं: हल्द्वानी का स्टॉर्मवॉटर ड्रेनेज नेटवर्क, देहरादून की आईएसबीटी हाउसिंग सोसायटी और शीशमबाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (SWM) प्लांट, राज्य के आयुष स्वास्थ्य केंद्रों के आईटी व क्लीनिकल उपकरण, 33/11 केवी पावर ट्रांसफार्मर और ग्रामीण सड़क अवसंरचना।
  • ​अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट: घाना के ऐतिहासिक किलों (हेरीटेज फोर्ट्स) के संरक्षण का एसेट मैनेजमेंट प्लान।
यह भी पढ़ें 👉  विश्व मात्स्यिकी दिवस पर CM धामी की बड़ी पहल: हरिद्वार में गंगा नदी में छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज, जनसहभागिता की अपील

​वैश्विक अनुभवों का हुआ आदान-प्रदान:

कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने प्राथमिकता वाली परिसंपत्तियों की पहचान करने, उनके प्रदर्शन मानक तय करने, कमियों का विश्लेषण (गैप एनालिसिस) करने और वित्तीय व संस्थागत ढांचे को मजबूत बनाने पर गहन मंथन किया। केन्या और घाना से आए विशेषज्ञों ने इस पहल के लिए संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग (UNDESA) और उत्तराखंड सरकार के सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस (CPPGG) का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे मंचों से वैश्विक स्तर की बेहतरीन कार्यप्रणालियों (बेस्ट प्रैक्टिस) को समझने का अवसर मिलता है।

​5 देशों के प्रतिनिधि और विद्यार्थी हुए शामिल:

यह भी पढ़ें 👉  एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: 66 राइडर्स के साथ शुरू हुआ हिमालयन MTB चैलेंज-2026, कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

इस अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मनोज पंत और UNDESA के डॉ. डेनियल प्लात्ज के साथ नेपाल, श्रीलंका, भूटान, केन्या और घाना के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा राज्य के विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा दून विश्वविद्यालय के शहरी विकास विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें