Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

दिसंबर 2026 से बढ़ेगा मानदेय: आंगनबाड़ी संगठनों ने CM धामी से मिलकर जताया आभार, मुख्यमंत्री बोले— ‘मातृशक्ति का सम्मान हमारी प्राथमिकता’

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून: राज्य की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और भोजन माताओं का दिसंबर 2026 से मानदेय बढ़ाए जाने के फैसले पर आंगनबाड़ी संगठनों ने खुशी जताई है। रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखण्ड तथा उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की और इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

​प्रतिनिधिमंडलों ने कहा कि सरकार के इस कदम से प्रदेश भर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बड़ा आर्थिक संबल मिलेगा, जिससे उनका मनोबल भी ऊंचा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *महिला उत्थान को मिली 17 फूड वैन*! पढ़ें~ कितने लाख मिल रहे एक वैन के लिए...

​‘ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवाएं सराहनीय’

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक बाल विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में रीढ़ की हड्डी की तरह काम कर रही हैं। विशेष रूप से राज्य के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में उनकी सेवाएं अत्यंत सराहनीय हैं।

​मातृशक्ति के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

CM धामी ने कहा कि राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सशक्तीकरण और उनकी आर्थिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के समग्र विकास में महिलाओं की भागीदारी बेहद अहम है और सरकार का प्रयास है कि हर क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को बेहतर अवसर और सुविधाएं मिलें। उन्होंने आंगनबाड़ी बहनों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके सेवाभाव से ही महिला एवं बाल विकास की योजनाएं सफल हो पा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आंचल का दूध हुआ महंगा, तीन रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम...

​बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

भेंट के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखण्ड की प्रांतीय महासचिव चित्रकला, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत, प्रांतीय उपाध्यक्ष ज्योतिका पांडे और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष भगवती बिष्ट, प्रदेश महामंत्री वृन्दा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजमती नेगी सहित दोनों संगठनों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें